Safety Tip for July, 09 - Don't use mobaile phone while driving and Don't allow children to play on the road.

Wednesday, May 14, 2008

१४ मई २००८, बुध वार

दर्ज अपराध
वृत बाडमेर
  1. प्रार्थिया श्रीमती पपू पत्नी मंशा राम माली निवासी भैसका ने मुलजिम श्रीमती खेतु पत्नी मंशा राम माली निवासी भैसका वगैरा ५ द्वारा मुस्तगिसा को रोजगार गारंटी योजना कार्य पर जाते हुए को रोककर मारपीट करना आदि का धारा १४३, ३४१, ३२३ भा० द० स० के तहत पुलिस थाना शिव पर मुकदमा दर्ज करवाया।

वृत बालोतरा

  1. प्रार्थी श्री गोतम चंद पुत्र रिखबदास जैन निवासी बालोतरा ने मुलजिम अज्ञात द्वारा मुस्तगिस्त के मकान में रखे गहने व रूपये चुराकर ले जाना आदि का धारा ३८० के तहत पुलिस थाना बालोतरा पर मुकदमा दर्ज करवाया।
  2. प्रार्थी श्री गजेन्द्र पुत्र जसराज टाक निवासी बालोतरा ने मुलजिम अज्ञात द्वारा मुस्तगिस के ऑफिस में रखे रुपये चुराकर ले जाना आदि का धारा ३८० के तहत पुलिस थाना बालोतरा पर मुकदमा दर्ज करवाया।

0 comments: