Friday, June 13, 2008

१३ जून २००८ शुक्रवार

दर्ज अपराध
वृत्त बाडमेर
  1. श्री कृषण कुमार पुत्र तुलसा राम माली नि० निम्बला ने अज्ञात मुल्जिमानो द्वारा ग्राम पंचायत निम्बाला मे लगे कंप्यूटर को चोरी कर ले जाना आदि पर धरा ४५७,३८० भादस पुलिस थाना सदर पर दर्ज करवाया।
  2. श्री योगेश कुमार पासवान ऐ इ न शिव ने अज्ञात मुल्जिमानो द्वारा रात्रि मे ३३० के वी बिजली के अन्गेल काटकर चुराकर ले जाना आदि पर धारा ३७९ भादस पुलिस थाना शिव पर दर्ज करवाया।
  3. श्री मेघा राम पुत्र परह्लाद राम जाट ने मुलजिम बोलेरो जीप न- आर जे १९ जी ऐ ४६०७ को तेज गति व लापरवाही से चलाकर देवी लाल के टक्कर मारना जिससे मोत होना आदि पर धारा २७९,३०४ऐ भादस पुलिस थाना सदर बाडमेर पर दर्ज करवाया।
  4. श्री गोकला राम पुत्र चोखा राम जाट नि० बाडमेर ने न्यायालय से इस्तगासा के द्वारा मुलजिम मलाराम पुत्र गुमना राम जाट नि० सरली वगैरा ३ जमीन को हड़पने की नियत से पैसे हड़पना आदि पर धारा ४१८,१२०बि,१०७,१०८,४२४,४३६, ४६५,४६८,४०३,४१७,५०६,४०९ भादस पुलिस थाना सदर पर दर्ज करवाया।

वृत्त बालोतरा

  1. श्री हेराज राम स० उ- नि० पुलिस थाना सिवाना ने मुलजिम दिनेश पुत्र जावा राम माली वगेरा ३३ द्वारा यातायात को अवरुद्ध करना आदि पर धारा १४७,२८३ भादस पुलिस थाना सिवाना पर दर्ज करवाया।

No comments: