Sunday, May 27, 2007

पिछले २४ घंटों मे दर्ज अपराध

१- श्री छुग सिंह स० उ० नि० मय पुलिस पार्टी थाना बालोतरा द्वारा मुलजिम भेरा राम पुत्र पुरखा राम जाट नि० कालेवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से स्प्रिड युक्त शराब कि ५ बोतल बरामद कर मुकदमा नं- २६४/२५-०५-०७ धारा १६/५४ आबकारी अधिनियम मे दर्ज किया गया। अनुसंधान लाला राम स० उ० नि० द्वारा किया जा रहा है।
२- श्री रावता राम हेड कानि० मय पुलिस पार्टी थाना सिन्धरी द्वारा मुलजिम लाखा राम पुत्र हीरा राम जाट नि० कोशलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से हथकड़ी शराब कि ५ बोतल बरामद कर मुकदमा नं- ४०/२५-०५-०७ धारा १६/५४ आबकारी अधिनियम मे दर्ज किया गया। अनुसंधान कालूराम स० उ० नि० द्वारा किया जा रहा है।
3- श्री राम प्रताप सिंह उ० नि० मय पुलिस पार्टी थाना गुड़ामालानी द्वारा मुलजिम छ्गना राम पुत्र सालु राम मेघवाल नि० लुन्वा जागीर द्वारा अपने ट्रक्टर मे लाउड स्पीकर जोर जोर से बजाना जिस पर थाना गुड़ामालानी पर मु० न० ५५/ २५-०५-०७ धारा ४/६ कोलाहल एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
४- श्रीमती लीला पत्नी लाखा राम देवासी ने मुलजिम भंवर लाल पुत्र रूपा राम नि० सिमनिया के विरूद्व रात्री मे मुस्तगिस के घर मे चोरी करने कि नियत से प्रवेश करना जिस पर पुलिस थाना समदरी पर मु० न० ५५/ २५-०५-०७ धारा ४५७,३८० भा० द० स० मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान चिमना राम स० उ० नि० द्वारा किया जा रहा है।
५- प्रार्थी जेठा राम पुत्र भीखा राम कुम्हार नि० तेजियावास ने मुलजिम प्रातपा राम पुत्र भोमा राम कुम्हार नि० सनाव्डा खुर्द के विरूद्व एक राय होकर मुस्तगिस के खेत मे प्रवेश कर मारपीट कर चोटें पहुचाना इत्यादि पर थाना गुड़ामालानी पर मु० न० ५६/२६-०५-०७ धारा ४४७,१४३,३२३ भा० द० स० मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान लाखा राम स० उ० नि० द्वारा किया जा रहा है।
६- श्रीमती झमकू पत्नी चंपा लाल मेघवाल नि० गड़रा रोड़ ने मुलजिम श्रीमती रूखी पत्नी नर्सिंगा राम जाट के विरूद्व मुस्तगिस को रोककर मारपीट करना व जातिगत शब्दो से अपमानित करना थाना गड़रा रोड़ पर मु० न० १६/ २५-०५-०७ धारा ३४१, ३२३ भा० द० स० व एससी/ एसटी एक्ट मे दर्ज किया गया अनुसंधान सी० ओ० बालोतरा द्वारा किया जा रहा है।
७- श्री कमल किशोर पुत्र रुप चंद सोनी नि० अगरवालों का मोहल्ला बाड़मेर ने मुलजिम अज्ञात चोरों के विरुद्ध दुकान मे से २००० रु व मोबाइल के रिचार्ज कूपन चुराकर ले जाना इत्यादि पर मु० न० १५८/२६-०५-०७ धारा ४५७,३८० भा० द० स० मे दर्ज किया गया. अनुसंधान लाधू राम स० उ० नि० द्वारा किया जा रहा है।

No comments: